ईनो का इस्तेमाल पेट संबंधी विकार जैसे- एसिडिटी, पेट फूलना या फिर गैस की समस्या में किया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, ईनो के अधिक सेवन से सिरदर्द, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, कमजोरी, थकान, दिल की बीमारी, उलझन, पैरों और घुटनों में सूजन, कफ आना और उल्टी आना जैसी शिकायतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको ऐसी कोई भी शिकायत है तो इसे हल्के में ना लें और तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

इतना ही नहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान भी ईनो का सेवन कम से कम किया जाना चाहिए। हालांकि दिन में एक बार इसका सेवन करने से कोई परेशानी नही होगी।

क्या है ENO

ENO एक एफ़रवेसेंट एंटासिड पाउडर है, जिसमें आमतौर पर सोडियम बाइकार्बोनेट, साइट्रिक एसिड और सोडियम कार्बोनेट होता है। जिसका इस्तेमाल सीने में जलन, अपच और एसिडिटी से राहत पाने के लिए किया जाता है।

पाचन शक्ति पर असर

अगर आप रोज ईनो का इस्तेमाल करते हैं, तो पेट खुद से एसिड बनाना कम कर सकता है, जिससे आपकी पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। बार-बार ईनो पीने से कुछ समय बाद एसिडिटी की समस्या और भी गंभीर हो सकती है।

किडनी की समस्या

इसके अत्यधिक इस्तेमाल से शरीर में सोडियम असंतुलित हो सकता है, जो किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।