गर्मियों के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि, इस मौसम में लू और डिहाइड्रेश की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। अधिकतर लोग इससे बचने के लिए गन्ने का जूस पीना पसंद करते है। क्योंकि इस मौसम में जूस को बेहद फायदेमंद माना जाता है।

गन्ने का जूस पीने के बाद शरीर ताजगी से भर जाता है। शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा देने का भी काम करता है। कई लोगों के मन में ये सवाल आता है, कि क्या खाली पेट 1 गिलास गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए सही है?

पोषक तत्वों से भरपूर गन्ने का जूस

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, पोषक तत्वों से भरपूर गन्ने का जूस गर्मियों के लिए रामवाण बताया गया है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है।

ये एक प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक मानी जाती है। गन्ने का जूस शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है और साथ ही गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने का भी काम करता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा भी देता है।

गन्ने का जूस पीने के फायदे

  • सबसे पहले आपको गन्ने के रस के फायदे बताते हैं, ये शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है।
  • इससे डिहाइड्रेशन और थकान दूर होती है।
  • गन्ने के रस में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और गैस एसिडिटी की समस्या से बचाते है।
  • गन्ने में विटामिन सी भी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।
  • गन्ने के रस में ग्लाइकोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाते है।
  • गन्ने का रस नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है और किडनी को हेल्दी रखता है।
  • जिससे यूरिन इंफेक्शन और पथरी की समस्या में राहत मिलती है।

क्या खाली पेट 1 गिलास गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए सही है?

डॉक्टर के अनुसार, रोजाना खाली पेट पीना हर किसी के लिए गन्ने का जूस ठीक नहीं है। खाली पेट इसे पीने से कुछ लोगों का ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है।

जिन लोगों को डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस या ब्लड शुगर से जुड़ी समस्या है उनको तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए। 1 गिलास सुबह के समय या खाना खाने के बाद भी आप इसको सेवन कर सकते है।